| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

Inter Media Cricket Tournament में दैनिक भास्कर बना चैंपियन, इलेक्ट्रॉनिक्स सीपीसी रनर-अप

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब की ओर से आयोजित 6-ए-साइड Inter Media Cricket Tournament का खिताब दैनिक भास्कर ने अपने नाम कर लिया। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज मैदान में खेले गए इस टूर्नामेंट में विभिन्न मीडिया...

ADVERTISEMENT

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब की ओर से आयोजित 6-ए-साइड Inter Media Cricket Tournament का खिताब दैनिक भास्कर ने अपने नाम कर लिया। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज मैदान में खेले गए इस टूर्नामेंट में विभिन्न मीडिया संस्थानों की कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दैनिक भास्कर ने इलेक्ट्रॉनिक्स सीपीसी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इलेक्ट्रॉनिक्स सीपीसी टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि दैनिक जागरण ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गौरव मारवाह की 59 रन की शानदार पारी से मिली बड़ी जीत

फाइनल मैच में दैनिक भास्कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव मारवाह ने 59 रन की शानदार पारी खेलते हुए मैच के टॉप स्कोरर रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रॉनिक्स सीपीसी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और 1.5 ओवर में महज 10 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी। भास्कर ने यह मुकाबला 68 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। गेंदबाजी में अश्वनी शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि संदीप कौशिक ने 2 विकेट हासिल किए।

Also read: आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र देवेंद्र सिंह चापलोट एलन मस्क की SpaceX और xAI से जुड़े, सुपरइंटेलिजेंस पर करेंगे काम

इससे पहले खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में भी दैनिक भास्कर का दबदबा देखने को मिला। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 115 रन बनाए। गौरव मारवाह ने 65 रन की अहम पारी खेली। जवाब में दैनिक जागरण की टीम 35 रन ही बना सकी और भास्कर ने यह मुकाबला 81 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं दूसरे क्वालीफायर में दैनिक जागरण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए, जिसमें बलवान ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स सीपीसी ने 4 ओवर में मैच जीत लिया। टीम की ओर से राज (28) और चौहान (10) नाबाद रहे और टीम को फाइनल में पहुंचाया।

टूर्नामेंट के दौरान चंडीगढ़ प्रेस क्लब की पूरी टीम मौजूद रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें