| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

निरंकारी यूथ फोरम: आध्यात्म, सेवा, खेल एवं संस्कृति के माध्यम से युवा सशक्तिकरण

चंडीगढ़/पंचकुला/कानपुर। संत निरंकारी मिशन के नेतृत्व में आयोजित निरंकारी यूथ सिम्पोजियम ने उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। यह मंच युवाओं को आध्यात्मिक जागरूकता, निःस्वार्थ सेवा,...

ADVERTISEMENT

चंडीगढ़/पंचकुला/कानपुर। संत निरंकारी मिशन के नेतृत्व में आयोजित निरंकारी यूथ सिम्पोजियम ने उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। यह मंच युवाओं को आध्यात्मिक जागरूकता, निःस्वार्थ सेवा, शारीरिक स्वास्थ्य और सांस्कृतिक समृद्धि के संतुलित मार्ग पर प्रेरित करता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा मिशन का ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को आशीर्वाद देते हुए माता जी ने कहा, “इस निरंकार प्रभु ने हमें यह तन बख्शा है, इसलिए हमारा शरीर स्वस्थ रहे, मन स्वस्थ रहे और हम प्रदूषण से दूर रहें। खेलों के माध्यम से टीम स्पिरिट देखने को मिलती है अकेले तो हर कोई जी लेता है, लेकिन सभी को साथ लेकर जीने से ही संसार सुंदर बनता है। अपने जीवन को भक्ति से महकाएं।”

Read More: मार्च में ‘मिनी मानसून’: जैकेट वाले दिन और बिल गेट्स के हवाले से फैली अफवाहें

इस कार्यक्रम में 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। खेल गतिविधियों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत किया, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेलभाव जैसे गुणों का विकास भी किया। इसके माध्यम से युवाओं में भाईचारे और एकता की भावना को बढ़ावा मिला।

सिर्फ खेल ही नहीं, NYF ने सांस्कृतिक और स्थानीय विरासत से जुड़े कार्यक्रमों को भी महत्व दिया। संगीत, नाटक, कला और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह पहल न केवल उनकी रचनात्मक क्षमता को उभारती है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और इतिहास के संरक्षण एवं संवर्धन में भी सहायक है।

NYF का संदेश है कि वास्तविक विकास केवल शारीरिक या मानसिक नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलित विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान में निहित है। निरंकारी यूथ फोरम आज के युवाओं को जिम्मेदार, संवेदनशील, सांस्कृतिक रूप से जागरूक और आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Read More: राम नवमी महोत्सव को लेकर चंडीगढ़ तैयार, 8 दिन तक चलेगी श्री राम कथा

NYF ने यह साबित किया कि आध्यात्म, सेवा, खेल और संस्कृति के माध्यम से युवा न केवल स्वयं सशक्त बन सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सक्षम हैं। युवाओं के इस उत्साह और सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार और प्रेरणादायक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें