| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / शिक्षा

अकाल अकादमी हाबड़ी: रिजल्ट के साथ-साथ बच्चों का टैलेंट भी चमका

पूंडरी/नवदीप अकाल अकादमी हाबड़ी में वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के उपलक्ष्य में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों के परिणाम घोषित...

ADVERTISEMENT

पूंडरी/नवदीप

अकाल अकादमी हाबड़ी में वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के उपलक्ष्य में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किए गए।

Read More: आर्य समाज डीएवी स्कूल में देशभक्ति और संस्कारों का अनूठा संगम

विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें माता-पिता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा एक आकर्षक साइंस प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और नवाचारों को प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हुए फूड स्टॉल भी लगाए, जहां विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए गए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरप्रीत कौर ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, अनुशासन बनाए रखने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Read More: वित्त मंत्री (Finance Minister) कैसे बनें – पूरी प्रक्रिया, योग्यता और राजनीतिक सफर

यह आयोजन विद्यालय के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें