नारायणगढ़। डीएवी पब्लिक सी.सै. विद्यालय नारायणगढ़ में आज नए सत्र (2026-27) का शुभारंभ 101 कुंडीय हवन से किया गया। इस उपलक्ष्य में स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.आरपी राठी की अध्यक्षता तथा धर्मपाल शास्त्री के नेतृत्व में छात्रों और अध्यापकों ने आहुतियां डाली जिसका उद्देश्य नए सत्र की सफलता, विद्यार्थियों की उन्नति व सकारात्मक उर्जा का संचार करना था। इस मौके पर एडवोकेट देविंदर सिंह और जगमाल वालिया एवं आर्य समाज के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य ने आगंतुकों का स्वागत फूल मालाएंऔर ओउम का पटका पहनाकर किया। हवन का प्रारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण से किया गया । सभी विद्यार्थियों ने सकारात्मक और शांत चित्त के साथ हवन में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली।
Read More: ईरान ने क्यों बनाए Amazon के डेटा सेंटर निशाना? युद्ध की रणनीति में क्या बदला और क्या नहीं
हवन का बताया महत्व
प्राचार्य राठी ने विद्यार्थियों को हवन की महिमा बताते हुए कहा कि डीएवी विद्यालय में शिक्षा के साथ -साथ संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के साथ-साथ सशक्त चरित्र -निर्माण पर बल देते हुए कहा कि इस हवन से मन शुद्ध होता है और मंत्रों के उच्चारण से बच्चों की स्मरण शक्ति तीव्र होती है । विद्यार्थियों के नए सत्र में उनकी लक्ष्य प्राप्ति के लिए कामना की और नए सत्र के लिए विद्यालय के नियमों व अनुशासन का अनुसरण करने का आग्रह किया।अपने वक्तव्य में प्रचार्य ने शिक्षकों से भी अपने कर्तव्य का निर्वाह करने व पूर्ण सहयोग का आग्रह किया।
देवेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र के कर्णधार हैं। विद्यार्थियों को आदर्श जीवन आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया । शास्त्री ने परिश्रम ,अनुशासन और ईमानदारी को सफलता का मूल मंत्र बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और समापन शांति पाठ द्वारा किया गया ।
Bank
Property Law
इतिहास
ऑटोमोबाइल
करियर
खबरें
खेलकूद
देशभक्ति
भारतीय संस्कृति
मनोरंजन
योजना
शिक्षा
हेल्थ
Leave a Reply