सावन 2024 में कब है: सावन का महीना भोलेनाथ का शुभ महीना माना जाता है. आप भी सर्च कर रहे होगे कि सावन 2024 मे कब शुरू है तो आपको बता दे की इस बार 2024 में सावन महीना (Sawan 2024 Start Date) 24 जुलाई दिन सोमवार से शुरु होगा और 19 अगस्त 2024 तक रहेगा. ऐसी मान्यता है कि इस महीने के हर सोमवार व्रत रखते है तो भोलेनाथ खुश होते है और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते है।
इस महीने में भोलेनाथ के भक्त कावड यात्रा भी करते है और इस बार Shivratri 2024 का शुभ मुहुर्त 2 अगस्त यानि दिन शुक्रवार को है. सावन के महीने में पूजा अर्चना करते समय हमें कुछ नियमों का भी पालन करना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार मान्यता हैं कि इस पूरे महीने हमें केवल शाकाहारी भोजन का सेवन करना चाहिए और ब्रह्मचर्य का भी पालन करना चाहिए।
हर दिन हमें स्नान करके मंदिर या अपने घर में भोलेनाथ की मूर्ति (Mahadev Photo) के सामनेे बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ को भांग – धतूरे की तरह काला तिल भी प्रिय है इसलिए शिवलिंग पर ये भी चढ़ाया जाता है.
Sawan का महीना भोलेनाथ का प्रिय दिन
भोलेनाथ देवों के देव महादेव (Mahadev) के रुप में जाने जाते है और सावन का महीना भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना होता है. ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ ने जब सावन (Savan) के महीने में सृष्टि की रक्षा के लिए विष को अपने गले में समा लिया था जिसके बाद विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने भोलेनाथ का जलभिषेक किया था इसलिए भोलेनाथ को नीलकंठ कहा जाता है. दूसरी मान्यता है कि इसी महीने पार्वती का भोलेनाथ के साथ विवाह हुआ था।
यह भी पढ़े: राम लला मंदिर में कुछ ऐसे हुई है प्राण प्रतिष्ठा जाने क्यों की जाती है प्राण प्रतिष्ठा
Sawan के महीने में नई चीज खरीदना शुभ कार्य
वैसे तो हम हर दिन कोई ना कोई चीज अवस्य खरीदते है लेकिन Sawan Mahina में हम त्रिशुल, रुद्राक्ष, चांदी का डिब्बा, चांदी से बना चाँद इत्यादि खरीदते है तो शुभ माना जाता है.सावन के महीने को भक्त शुभ मानते है और इस महीने मेंं कुछ ना कुछ खरीदना अवश्य पसंद करते है. इस दिन लोग एक दूसरे का सावन माह की शुभकामनांए भी देते है.
Disclaimer : यह लेख आम धार्मिक धारणाओं और इंटरनेट के स्रोत से लिया गया है. हिन्दुस्तान एकता इस लेख की किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है.
Bank
Property Law
इतिहास
ऑटोमोबाइल
करियर
खबरें
खेलकूद
देशभक्ति
भारतीय संस्कृति
मनोरंजन
योजना
शिक्षा
हेल्थ
Leave a Reply