| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / पॉलिटिक्स

Ror Mahasabha: 21 पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बलकार सिंह पूंडरी बने संगठन प्रधान

कुरुक्षेत्र। रोड़ महासभा (Ror Mahasabha), करनाल की नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। इस बार महासभा ने संगठनात्मक मजबूती और जमीनी सक्रियता को प्राथमिकता देते हुए 21 सदस्यों की टीम तैयार की है। कार्यकारिणी...

ADVERTISEMENT
<span class="title-highlight-color">Ror Mahasabha:</span> 21 पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बलकार सिंह पूंडरी बने संगठन प्रधान

कुरुक्षेत्र। रोड़ महासभा (Ror Mahasabha), करनाल की नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। इस बार महासभा ने संगठनात्मक मजबूती और जमीनी सक्रियता को प्राथमिकता देते हुए 21 सदस्यों की टीम तैयार की है। कार्यकारिणी में युवाओं और अनुभवी पदाधिकारियों का ऐसा संतुलित संयोजन दिखा है जिससे आगामी कार्यकाल में संगठन की भूमिका और अधिक प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई जा रही है। नई टीम 7 दिसंबर 2025 से कार्यभार संभाल चुकी है।

घोषित सूची के अनुसार चौ. बलकार सिंह पूंडरी(3786) को 107 वोट प्राप्त हुए और संगठन का प्रधान चुने गए। समाजसेवा में वर्षों से सक्रिय बलकार सिंह को पूरी रोड़ बिरादरी से समर्थन मिला। वरिष्ठ उप प्रधान का पद चौ. सुभाष चन्द्र (847) को और उप प्रधान की जिम्मेदारी चौ. सुखदयाल (5441)को सौंपी गई है।

Also read : Driving Licence me Name Correction Kaise Kare?

महासचिव पद पर चौ. मनोज कुमार (5496) की नियुक्ति को संगठन में व्यापक समर्थन मिला है। उन्हें नीतिगत अनुभव और संगठनात्मक प्रबंधन के लिए जाना जाता है। वहीं चौ. जोगिन्द्र सिंह (216) को संयुक्त सचिव और चौ. जितेन्द्र चौपड़ा (3558) को प्रेस सचिव बनाया गया है। संगठन को उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी नई योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे।

Ror Mahasabha

कार्यालय कार्यकारिणी में चौ. हरपाल सिंह (7059) और अरुण चौधरी (5737) को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य चौ. जोगिंद्र सिंह (4069), चौ. कृष्ण कुमार (1760), चौ. महेंद्र (4866), चौ. बलजीत सिंह (10499), चौ. जसमेर सिंह (8959), चौ. जसबीर सिंह (1413), चौ. प्रवेश कुमार (9417) सहित अन्य सदस्यों को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

नए सदस्यों में मोनू कुमार (10105), रणदीप कुमार (1378), वीरेन्द्र सिंह (3196), हरबंस सिंह (8687) और सतीश कुमार (2893) को स्थान दिया गया है। समाजिक भागीदारी और सक्रियता के आधार पर इनकी नियुक्ति की गई है।

Also Read : Aadhar Card me Date of Birth (DOB) Change Kaise Kare?

महासभा ने स्पष्ट किया है कि नई कार्यकारिणी समाज उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एकजुटता और युवा सहभागिता जैसे मुद्दों पर नए आयाम स्थापित करेगी। संगठन ने आगामी दिनों में बड़े सामाजिक कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों को आगे बढ़ाने की भी योजना बनाई है।

परिचय-मिलन बैठक में भविष्य की योजनाओं पर मंथन

अखिल भारतीय रोड़ महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की परिचय-मिलन मीटिंग रोड धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में प्रधान बलकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रधान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी, वहीं सदस्यों ने भी प्रधान को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

मीटिंग में सभी सदस्य एक-दूसरे से औपचारिक रूप से परिचित हुए और नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा की गई। साथ ही 24 दिसंबर को गुरु ब्रह्मानंद जी महाराज की राज्य स्तरीय जयंती को भव्य रूप से आयोजित करने पर भी योजना बनाई गई।

सामाजिक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करते हुए सभी सदस्यों ने प्रधान को विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन को आगे बढ़ाएंगे। वहीं प्रधान बलकार सिंह ने भरोसा दिलाया कि सभी को मान-सम्मान के साथ साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है और सदस्यों का मानना है कि आने वाला कार्यकाल सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें