नई दिल्ली। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद के अंतर्गत सीए छात्र संघ निकासा (NIRC-ICAI) की ओर से आयोजित सीए छात्र उत्सव ‘उत्सव 2025’ का आयोजन मंगलवार को नई दिल्ली के ग़ालिब इंस्टिट्यूट में सम्पन्न हुआ। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
गायन और नाटक जैसी प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
शाम चार बजे आरंभ हुए इस आयोजन में नृत्य, गायन, कविता पाठ, एकल अभिनय, नाटक, स्टैंड-अप कॉमेडी, रैम्प वॉक और मेहंदी प्रतियोगिता जैसी विविध प्रस्तुतियां मंच पर देखने को मिलीं। प्रत्येक प्रस्तुति में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंचीय कौशल स्पष्ट रूप से झलकता रहा। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि सीए छात्र न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में दक्ष हैं बल्कि कला, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति में भी समान रूप से अग्रणी हैं।
निकासा की पूरी टीम की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम का नेतृत्व सीए जगजीत सिंह जग्स, अध्यक्ष, उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद तथा सीए नितिश कुमार चुघ, अध्यक्ष, निकासा द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से आयोजन को सुनियोजित एवं अनुशासित रूप में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सीए छात्रों (CA Students) के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
Also read : 12th Science Ke Baad Students Kya Kare?
आयोजन की सफलता में निकासा की उपाध्यक्ष गुन्तास, निकासा सदस्य अनुष्का तिवारी,अंकित जैन, दीपांशु जैन एवं मुस्कान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन की व्यवस्थाओं से लेकर मंच संचालन तक निकासा की पूरी टीम की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम की सफलता में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
डीजे संध्या और रात्रि भोज आपसी संवाद का
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही सीए छात्रों द्वारा आयोजित डीजे संध्या, जिसमें उत्साह और उमंग अपने चरम पर नजर आई। इसके बाद आयोजित सामूहिक रात्रि भोज ने प्रतिभागियों और अतिथियों को आपसी संवाद और सौहार्द का अवसर प्रदान किया।
उत्सव 2025 सीए छात्र समुदाय के लिए स्मरणीय अनुभव रहा
कुल मिलाकर, ‘उत्सव 2025’ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन (CA Student Cultural Event) नहीं रहा, बल्कि यह सीए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, मंचीय आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा। निकासा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सीए छात्र समुदाय के लिए निस्संदेह एक प्रेरणादायी और स्मरणीय अनुभव रहा।
Bank
Property Law
इतिहास
ऑटोमोबाइल
करियर
खबरें
खेलकूद
देशभक्ति
भारतीय संस्कृति
मनोरंजन
योजना
शिक्षा
हेल्थ
Leave a Reply