| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

Gold Rate 2026 : सोने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, साल के अंत तक बढ़ौतरी का अनुमान घटा, इतनी रहेगी कीमत

Gold Rate 2026 : सोने व चांदी की कीमतों में बीते कई महीनो से लगातार उछाल देखने को मिल रहा था। ऐसे में अब सोने की कीमतों में कटौती होनी शुरू हो चुकी है। वर्तमान...

ADVERTISEMENT
<span class="title-highlight-color">Gold Rate 2026 :</span> सोने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, साल के अंत तक बढ़ौतरी का अनुमान घटा, इतनी रहेगी कीमत

Gold Rate 2026 : सोने व चांदी की कीमतों में बीते कई महीनो से लगातार उछाल देखने को मिल रहा था। ऐसे में अब सोने की कीमतों में कटौती होनी शुरू हो चुकी है। वर्तमान में सोने के रेट करीब 4500 से 5500 डॉलर प्रति औंस बने हुए हैं। ऐसे में घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतें 155000 से 160000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच चल रही है।

सोने चांदी में बनी अस्थिरता
वर्तमान में जो जियो पोलिटिकल सिचुएशन बनी हुई है, उसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में सोना रखते हैं तो यह है जानकारी आपके लिए जरूरी हो सकती है।

सोने और चांदी की कीमतों में दिख रहा असर
वर्तमान में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के पीछे एक वजह अंतरराष्ट्रीय स्थिति है तो दूसरी ओर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने का भी साफ-साफ असर सोने और चांदी की कीमतों में दिख रहा है।

वहीं, इस बीच कई ब्रोकरेज फर्म और बैंक काफी लंबे अरसे से सोनी को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं, उनका कहना है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमतों में दोबारा से सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस बीच जेपी मॉर्गन ने अपने अलग ही विचार साझा किए हैं।

कीमतों का अनुमान गिरा
जेपी मॉर्गन का कहना है कि साल 2026 में सोने की औसत कीमत घटकर 5243 डॉलर प्रति औंस हो सकती है। यानि साल के अंत तक सोना बस लगभग 162000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ही जा सकता है वहीं, पहले यह कीमत 5708 डॉलर प्रति औंस थी।

यानी आज की डॉल की कीमत के हिसाब से यह 1 लाख 77 हजार तक जाने का अनुमान था। इस बीच बैंक का कहना है कि फिलहाल निवेशक सोने में कम रुझान दिखा रहे हैं। ऐसे में कॉमिक्स गोल्ड फ्यूचर्स में कारोबार और निवेश कम हो पा रहा है। वहीं फंड मैनेजर की हिस्सेदारी भी काफी कम हो रही है।

दूसरी और वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सेंट्रल बैंकों ने 2026 की पहली तिमाही में टोटल 244 टन सोने की खरीद की है। सभी देशों के सेंट्रल बैंक अब भी सोने को एक सुरक्षित निवेश मान रहे हैं और अपना सोने का भंडार लगातार बढ़ा रहे हैं।

चांदी की कीमतों में भी दिखेगी नरमी
सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और चांदी में कटौती सोने से भी ज्यादा हुई है। हफ्ते की शुरुआत में ही कई निवेशको ने अंदाजा लगाया था कि चांदी की कीमतें 90 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच सकती हैं। वहीं पिछले दो कार्यबरी सत्रों में चांदी की कीमतों में कोई इतना बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।

क्या चल रही है चांदी की कीमत
वर्तमान में चांदी की कीमत 70 डॉलर प्रति औंस बनी हुई है। वहीं एक दिन पहले के मुकाबले इनमें 7.5% की तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते पूरे हफ्ते के दौरान चांदी की कीमतों में कुल 4 प्रतिशत की गिरावट हुई थी, जिसके चलते निवेशक काफी सतर्क नजर आ रहे हैं।

वर्तमान में सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा दबाव नजर आ रहा है। ऐसे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इसके अलावा अमेरिका में महंगाई का असर साफ-साफ दिखाई दे रहा है और ऐसे में फेड के द्वारा दोबारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना भी बढ़ गई है।

ऐसे में सामान्य तौर पर यही देखने को मिलता है कि ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोने जैसी गैर ब्याज दरों वाली संपत्तियों में रुझान कम दिखते हैं और इसका असर इनके रेट पर साफ-साफ दिखाई देता है।

लक्ष्य में बदलाव किया गया
ANZ की ओर से भी शुक्रवार को अपने लक्ष्य में बदलाव किया गया है। साल के अंत तक के लिए अपना लक्ष्य घटकर 5600 डॉलर कर दिया है। बैंक का कहना है कि महंगाई बढ़ने की आशंका काफी ज्यादा बनी हुई है।

ऐसे में ऊंची बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर के चलते आगामी दिनों में सोने की कीमतों पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगर आपके घर में सोने का स्टॉक है तो आप मान लीजिए कि सोने की वैल्यू में कटौती होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें