| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / मनोरंजन

Gold Rate Price : सोना ₹1.60 लाख के पार पहुंचने को तैयार, चांदी ₹2.75 लाख पर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार तेजी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय बाजार में Gold Rate Price ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार पकड़ी है। इस हफ्ते 16–20 फरवरी घरेलू वायदा बाजार MCX में...

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार तेजी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय बाजार में Gold Rate Price ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार पकड़ी है। इस हफ्ते 16–20 फरवरी घरेलू वायदा बाजार MCX में सोना लगभग 1.3% चढ़ा , जबकि चांदी ने 6% की शानदार छलांग लगाई। सप्ताहांत आते-आते सोने की कीमतें ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गईं, जबकि चांदी ₹2.75 लाख प्रति किलो के ऊपर ट्रेड होती दिखी।

इस उछाल की वजह सिर्फ घरेलू मांग नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की कमजोरी और कमोडिटी मार्केट में बढ़ती अस्थिरता भी है। खास तौर पर अमेरिका में आए बड़े फैसलों ने पूरी दुनिया में गोल्ड और सिल्वर को सेफ हेवेन यानी सुरक्षित निवेश का सबसे मजबूत विकल्प बना दिया है।

ट्रंप की नई टैक्स घोषणा से बढ़ी हलचल

वैश्विक बाजार में कीमतों में तेजी की सबसे अहम वजह मानी जा रही है अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का वह ऐतिहासिक फैसला, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की ऊंची टैरिफ नीति के खिलाफ निर्णय दिया गया। कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ट्रंप ने वैश्विक स्तर पर 10% यूनिवर्सल टैक्स लगाने की घोषणा कर दी। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर दबाव बढ़ने की आशंका पैदा हुई और बाजारों में अस्थिरता लौट आई।

ऐसे माहौल में निवेशक एक बार फिर सोना-चांदी की तरफ भागने लगे। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड-रश जैसे हालात बनते दिख रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट का दबदबा कॉमिक्स गोल्ड $5,100 के पार, सिल्वर $85 के करीब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमिक्स गोल्ड की कीमतें $5,100/औंस के पार पहुंच गईं, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं स्पॉट सिल्वर $85/औंस को छूने की कगार पर है।
इस उछाल के पीछे कई कारक एक साथ काम कर रहे हैं।

अमेरिका का कमजोर GDP सिर्फ 1.4% लगातार ऊंचा बना हुआ PCE महंगाई सूचकांक 3% अमेरिका–ईरान तनाव वैश्विक सप्लाई चेन पर बढ़ता दबाव निवेशकों की जोखिम उठाने की क्षमता में कमी अंतरराष्ट्रीय संकेतों ने भारतीय बाजार में भी रैली को और ताकत दी है।

भारत में सोने की ताजा कीमतें तेज बढ़त जारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शनिवार को सोने और चांदी दोनों में भारी तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमतों में सबसे तेज उछाल 100 ग्राम वेरिएंट में देखने को मिला।

Also read: T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, ग्रुप B में टॉप पर रहते हुए सुपर-8 में एंट्री

24K सोना आज बनाम कल:

वजन आज कल बदलाव
1 ग्राम ₹15,928 ₹15,737 +₹191
8 ग्राम ₹1,27,424 ₹1,25,896 +₹1,528
10 ग्राम ₹1,59,280 ₹1,57,370 +₹1,910
100 ग्राम ₹15,92,800 ₹15,73,700 +₹19,100

10 ग्राम सोना अब ₹1.60 लाख के करीब है, जो भारतीय बाजार के लिए अब तक के सबसे बड़े स्पाइक्स में से एक है। चांदी भी ₹2.75 लाख/किलो के स्तर पर पहुंच गई है, जो इस सप्ताह शानदार उछाल का संकेत देता है।

सोना-चांदी क्यों चढ़ रहे हैं विशेषज्ञों की राय

LKP Securities के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा:
US–Iran तनाव और कमजोर अमेरिकी GDP ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई है। सोना 0.50% की बढ़त के साथ $5,025/औंस और घरेलू बाजार में ₹1,56,500 के आसपास ट्रेड हुआ।

बाजार की बढ़ती अस्थिरता और जियो-पॉलिटिकल तनाव निवेशकों को बहुमूल्य धातुओं की ओर धकेल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी सिर्फ कुछ दिनों की नहीं, बल्कि आगे भी जारी रह सकती है।

ट्रंप का 10-दिवसीय अल्टीमेटम बाजार पर गहरी निगाह

ट्रंप ने ईरान को किसी संभावित समझौते के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके दो संभावित परिणाम हो सकते हैं-

अगर समझौता हुआ-

कीमतों में हल्की गिरावट

निवेशक प्रॉफिट बुकिंग की ओर बढ़ सकते हैं

कुछ दिनों तक बाजार स्थिर रह सकता है

अगर तनाव बढ़ा –

सोना एक और रिकॉर्ड तोड़ सकता है

चांदी 85$/औंस से ऊपर निकल सकती है

भारतीय बाजार में नई ऐतिहासिक कीमतें देखने को मिल सकती हैं। इसी वजह से वायदा बाजार में भी बड़े उतार-चढ़ाव की सम्भावना जताई जा रही है। भारत में तेजी चरम पर सोना ₹1.6 लाख के पास, चांदी ₹2.75 लाख पार-

शनिवार को:

10 ग्राम सोना ₹1,910 चढ़ा चांदी ने ₹2.75 लाख/किलो का स्तर पार किया। यदि अगले 72 घंटे में कोई नकारात्मक वैश्विक घटना सामने आती है, तो सोना–चांदी दोनों एक और रिकॉर्ड बना सकते हैं।

अगले हफ्ते का संभावित रुझान निवेशकों को क्या करना चाहिए

आने वाला सप्ताह पूरी तरह निर्भर करेगा

अमेरिका–ईरान वार्ता

ट्रंप की नई अंतरराष्ट्रीय नीति

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड

अमेरिकी महंगाई डेटा

डॉलर इंडेक्स के रुझान

जियो-पॉलिटिकल माहौल

यदि तनाव बढ़ता है, तो भारत में सोना ₹1.62–1.65 लाख/10 ग्राम तक जा सकता है।
चांदी में ₹2.80–2.90 लाख/किलो का स्तर संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें