| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / शिक्षा

Haryana School Holidays : प्रदेश में स्कूलों की छुटि्टयों का एलान, एक दिन पहले ही बंद हो जाएंगे स्कूल

Haryana School Holidays : हरियाणा में स्कूल की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। हरियाणा सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग के माध्यम से गर्मी की छुट्टियों को लेकर फैसला लिया गया है। प्रदेश में...

ADVERTISEMENT
<span class="title-highlight-color">Haryana School Holidays :</span> प्रदेश में स्कूलों की छुटि्टयों का एलान, एक दिन पहले ही बंद हो जाएंगे स्कूल
Haryana School Holidays : प्रदेश में स्कूलों की छुटि्टयों का एलान, एक दिन पहले ही बंद हो जाएंगे स्कूल

Haryana School Holidays : हरियाणा में स्कूल की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। हरियाणा सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग के माध्यम से गर्मी की छुट्टियों को लेकर फैसला लिया गया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में बच्चों की छुट्टियां करना लाजमी है।

कब से शुरू होंगी छुट्टियां
हरियाणा में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 मई से 30 जून तक रहेगा। 25 मई को सोमवार है ऐसे में छुट्टियां 24 मई से ही प्रभावित हो जाएगी। 1 जून से आमतौर पर गर्मी की छुट्टियां होती थी, लेकिन इस बार लगातार पड़ रही तेज गर्मी के चलते सीएम सैनी की सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया फैसला
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक हुई, जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री भी शामिल रहे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। बैठक में सरकारी स्कूलों के आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा की गई। स्कूलों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर यहां पर बातचीत हुई। साथ में स्कूलों की छुट्टियां करने का भी ऐलान किया गया है।

अध्यापकों के लिए भी नया नियम
हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियों के साथ ही शिक्षा मंत्री की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि सरकारी स्कूलों में अध्यापक क्लास के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके साथ ही हरियाणा के शिक्षा मंत्री की तरफ से स्कूली पाठ्यक्रम में श्रमदान को शामिल करने की घोषणा की गई है। यही नहीं अब बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के अलावा अन्य परिश्रम का काम भी सिखाया जाएगा।

लगातार बढ़ रही गर्मी, 46 डिग्री के पार पहुंच पारा
हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गर्मी का ग्राफ बढ़ते देख छुट्टियों का ऐलान किया गया है। बता दें कि लू चलने से लोग बेहाल हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। गर्मी का तांडव अभी और ज्यादा देखने को मिलेगा।

हरियाणा में पांच जिलों में 45 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में तो 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है जो की सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। हरियाणा में 25 मई तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी है इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें