| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

Haryana Sports University में यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप

सोनीपत। Haryana Sports University में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी प्रोफेसर ने कई बार व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे और देर...

ADVERTISEMENT

सोनीपत। Haryana Sports University में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी प्रोफेसर ने कई बार व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे और देर रात कॉल कर परेशान किया।

पीड़िता का आरोप है कि उत्पीड़न का सिलसिला दिसंबर 2025 से शुरू हुआ। प्रोफेसर कथित तौर पर देर रात तक आपत्तिजनक मैसेज भेजता रहा और बार-बार कॉल करने की कोशिश करता रहा। जवाब न मिलने पर भी उसने लगातार संपर्क बनाए रखा, जिससे महिला को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

कॉल्स में अश्लील भाषा, पीछा करने के भी आरोप

शिकायत में कहा गया है कि फोन कॉल्स के दौरान आरोपी ने अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। जनवरी 2026 में भी कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। महिला का आरोप है कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए उसने दूरी बनानी शुरू की और यहां तक कि अपनी कार्यस्थल लोकेशन भी बदल ली, लेकिन इसके बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला।

यह भी पढ़े Maa की ममता और सिस्टम की क्रूरता, बरगी डैम हादसे की वो तस्वीर

चैट स्क्रीनशॉट भी किए गए जमा

महिला अधिकारी ने विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखित शिकायत दी है, जिसमें कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए हैं। इन संदेशों में कई दिनों तक लगातार भेजे गए मैसेज शामिल होने का दावा किया गया है।हालांकि, इन चैट्स की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

VC का बयान: कमेटी करेगी जांच

विश्वविद्यालय के कुलपति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। शिकायत को ‘यौन उत्पीड़न निवारण समिति’ को सौंपा गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि दोनों पक्षों को सुनकर सभी साक्ष्यों की जांच के बाद 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपे।

प्रोफेसर की ओर से नहीं आया जवाब

मामले में आरोपी प्रोफेसर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका। कॉल और संदेशों का कोई जवाब नहीं मिला।

क्या है पूरा मामला

 -महिला अधिकारी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाए आरोप

– व्हाट्सएप मैसेज और कॉल्स के जरिए उत्पीड़न का दावा

– देर रात आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप

-शिकायत के साथ चैट स्क्रीनशॉट भी जमा

– VC ने जांच कमेटी गठित कर 7 दिन में रिपोर्ट मांगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें