| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खेलकूद

ITPI Sports Meet 2026 का आगाज, चंडीगढ़–मोहाली में तीन दिवसीय कार्यक्रम

चंडीगढ़/मोहाली। संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इंडिया (आईटीपीआई) की ओर से 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ एवं मोहाली में ITPI Sports Meet 2026 का आयोजन हो रहा है। आईटीपीआई-एचआरसी, हरियाणा एवं पंजाब...

ADVERTISEMENT

चंडीगढ़/मोहाली। संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इंडिया (आईटीपीआई) की ओर से 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ एवं मोहाली में ITPI Sports Meet 2026 का आयोजन हो रहा है। आईटीपीआई-एचआरसी, हरियाणा एवं पंजाब रीजनल चैप्टर के सहयोग से आयोजित यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम देशभर के नियोजन पेशेवरों को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

ITPI Sports Meet 2026 में 14 टीमें ले रही भाग

इस स्पोर्ट्स मीट में देश की 14 रीजनल चैप्टर—बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश—की टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन का उद्देश्य पेशेवर समन्वय, संवाद और खेल भावना को सुदृढ़ करना है।

पहले दिन पंजीकरण, उद्घाटन एवं लीग मुकाबले

27 फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिनिधियों के पंजीकरण, टीम किट वितरण एवं मैच फिक्स्चर निर्धारण से हुआ। इसके बाद शिवालिक होटल, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में स्वागत लंच एवं नेटवर्किंग
सत्र हुआ।

Also read : 2026 Winter Olympics Ice Hockey: फिनलैंड-स्लोवाकिया ब्रॉन्ज के लिए भिड़ेंगे

उद्घाटन समारोह सेक्टर-16 स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमें दीप प्रज्वलन, टीम परिचय एवं स्पोर्ट्स मीट की औपचारिक घोषणा की गई। समारोह में अमित खत्री, आईएएस (निदेशक, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हरियाणा), श्रीमती अपनीत रियायत, आईएएस (विशेष सचिव, आवास एवं शहरी विकास, पंजाब) तथा निशांत कुमार यादव (उपायुक्त, चंडीगढ़) की गरिमामयी उपस्थिति रही। खेल भावना की शपथ भी यादव द्वारा दिलाई गई।
उद्घाटन के बाद क्रिकेट ग्रुप स्टेज मुकाबले,टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम लीग मैच आयोजित हुए। बैडमिंटन प्रतियोगिताएं सेक्टर-61 इंडोर स्टेडियम, मोहाली में संपन्न हुईं।

दूसरे दिन क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले

28 फरवरी को क्रिकेट के ग्रुप स्टेज मैच मुल्लांपुर स्टेडियम एवं सेक्टर-16 स्टेडियम में खेले गए। शाम को फ्लडलाइट के अंतर्गत सेमीफाइनल मुकाबलों ने प्रतियोगिता को रोमांचक मोड़ दिया। दिन का समापन टीम बांडिंग गतिविधियों एवं रात्रि भोज के साथ हुआ।

अंतिम दिन फाइनल और भव्य समापन

1 मार्च को सेक्टर-61 इंडोर स्टेडियम, मोहाली में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम एवं शतरंज के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट का ग्रैंड फिनाले पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मुख्य अतिथियों के संबोधन एवं टीम फोटो सत्र का आयोजन होगा।
समापन समारोह में एके सिंह एवं विकास गर्ग आईएएस की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहित शर्मा विशेष अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे।

इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम

28 फरवरी 2026: क्रिकेट ग्रुप स्टेज एवं सेमीफाइनल (फ्लडलाइट)

1 मार्च 2026: विभिन्न खेलों के फाइनल, क्रिकेट ग्रैंड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें