सिरसा,(अजय कुमार) : सिरसा जिला परिषद चेयरमैन सीट पर एक बार दोबारा फिर इनेलो विजयी हुई है। Karan Chautala ने अपने प्रतिद्वंद्वियों जिसमें आम आदमी पार्टी और अन्यों को करारी शिकस्त देते हुए चेयरमैन का चुनाव जीता। शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला परिषद चेयरमैन व उप-प्रधान का चुनाव हुआ। इसके बाद ईवीएम से वोटिंग हुई और मौके पर मौजूद कर्ण चौटाला सहित 19 जिला पार्षद मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। कर्ण चौटाला के सामने दो जिला पार्षदों ने चेयरमैन पद की दावेदारी जताई। परिणाम घोषित होने पर कर्ण चौटाला को 12 वोट मिले और बहुमत साबित किया। कर्ण चौटाला ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा गठबंधन और कांग्रेस का इन चुनावों में जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया।
चेयरमैन पद का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण : Karan Chautala
चेयरमैन पद को जीतने के बाद कर्ण चौटाला ने कहा कि जिला परिषद चेयरमैन व उप प्रधान पद के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए और पहली बार में ही चुनाव संपन्न हो गए। उन्होंने कहा कि कई बार देखने को मिलता है कि मौजूदा सरकार द्वारा अपने उम्मीदवार को चेयरमैन बनवाने के लिए बार-बार चुनाव स्थगित किए जाते हैं, लेकिन इस चुनाव में भाजपा गठबंधन सरकार की एक नहीं चली और पहली बार में ही चुनाव संपन्न हो गए। कर्ण चौटाला ने कहा कि जिला परिषद के फंड से नियमानुसार आम जनता की मांगों को पूरा किया जाएगा और जनहित के कार्यों में लगाया जाएगा और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

इस प्रकार रहा चुनाव परिणाम
बता दें कि चेयरमैन पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे जबकि उपप्रधान के लिए दो उम्मीदवार ही मैदान में उतरें। मतदान प्रक्रिया में कुल 19 जिला परिषद उम्मीदवारों ने भाग लिया।
प्रधान पद का परिणाम
| कर्ण चौटाला | आप नेता गुरभेज सिंह | ओमप्रकाश (भाजपा समर्थित) |
| 12 वोट | 6 वोट | 1 वोट |
उपप्रधान का परिणाम
| आजाद प्रत्याशी मीणा रानी | आप प्रत्याशी संदीप कौर |
| 13 वोट | 6 वोट |
Bank
Property Law
इतिहास
ऑटोमोबाइल
करियर
खबरें
खेलकूद
देशभक्ति
भारतीय संस्कृति
मनोरंजन
योजना
शिक्षा
हेल्थ
Leave a Reply