लुधियाना। Ludhiana Murder ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मुंबई से दो दिन पहले घर लौटे एक युवक की 6 टुकड़ों में कटी लाश जालंधर बाइपास के पास एक खाली प्लॉट से बरामद हुई है। शव का आधा हिस्सा जला हुआ था, जबकि बाकी अंग सफेद प्लास्टिक ड्रम में भरे मिले। इस सनसनीखेज मामले में मृतक के करीबी दोस्त पर हत्या का गंभीर शक जताया जा रहा है, जो CCTV फुटेज में ड्रम ले जाते हुए नजर आया है।
Also read : USA में लापता Indian Woman का Murder, आरोपी भारत भागा
मृतक की पहचान 36 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो लुधियाना की भारती कॉलोनी का निवासी और पेशे से कनिटिंग मशीन का मैकेनिक था। दविंदर मंगलवार को मुंबई से लौटा था, लेकिन घर पर महज 15 मिनट रुकने के बाद यह कहकर निकला कि वह दोस्त से मिलकर लौट आएगा। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी बेरहमी से कटी लाश मिलने की खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया।

बताया जा रहा है कि दविंदर 7 महीने की मासूम बेटी का पिता था। परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या उसके दोस्त शेरा ने की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक CCTV फुटेज में शेरा अपने एक साथी के साथ बाइक पर सफेद ड्रम ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे शक और गहरा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
इलाके में इस जघन्य हत्या के बाद दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि आखिर इतनी बेरहमी से एक युवक की हत्या क्यों और कैसे की गई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
Bank
Property Law
इतिहास
ऑटोमोबाइल
करियर
खबरें
खेलकूद
देशभक्ति
भारतीय संस्कृति
मनोरंजन
योजना
शिक्षा
हेल्थ
Leave a Reply