| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

काकरोच जनता पार्टी पर रैपर सैंटी शर्मा का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

नई दिल्ली। मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही काकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) को लेकर अब मशहूर रैपर Santy Sharma का बयान चर्चा का विषय बन गया है। इंस्टाग्राम पर किए गए एक...

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली। मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही काकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) को लेकर अब मशहूर रैपर Santy Sharma का बयान चर्चा का विषय बन गया है। इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट में सैंटी शर्मा ने इस पूरे ट्रेंड को इंटरनेट ड्रामा बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।

रैपर सैंटी शर्मा ने अपने पोस्ट में कहा कि आजकल कई लोग बिना पूरी जानकारी के किसी भी ऑनलाइन मूवमेंट को सपोर्ट करने लगते हैं। उन्होंने लिखा कि काकरोच जनता पार्टी किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा लगती है। सैंटी ने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया ट्रेंड्स को आंख बंद करके फॉलो न करें और पहले उनके पीछे की सच्चाई को समझें।

Read More: ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की तैयारी तेज

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से काकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस ग्रुप को लेकर बड़ी संख्या में मीम्स, वीडियो और पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्रेंड युवाओं की बेरोजगारी, महंगाई और सिस्टम के खिलाफ नाराजगी को व्यंग्यात्मक अंदाज में दिखाने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि, सैंटी शर्मा ने इस ट्रेंड पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंटरनेट पर भावनात्मक माहौल बनाकर युवाओं को प्रभावित करना देश के लिए सही नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस अभियान को चलाने वाले लोगों के राजनीतिक कनेक्शन हो सकते हैं और लोगों को किसी भी ऑनलाइन कैंपेन को सपोर्ट करने से पहले रिसर्च करनी चाहिए।

नई दिल्ली। शर्मा के बयान के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। कुछ लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं और कह रहे हैं कि युवाओं को सिर्फ वायरल कंटेंट देखकर किसी आंदोलन का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स ने सैंटी शर्मा की आलोचना भी की है। उनका कहना है कि काकरोच जनता पार्टी युवाओं की आवाज बनकर उभरी है और इसे केवल मजाक बताना गलत है।
इसी बीच काकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंच गया है। एक जनहित याचिका में इस अभियान की जांच की मांग की गई है और CBI जांच की भी अपील की गई है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस ट्रेंड को लेकर कई सवाल उठे हैं। हालांकि अदालत ने फिलहाल किसी सख्त टिप्पणी से बचते हुए कहा कि हर चीज को ज्यादा भावनात्मक तरीके से नहीं लेना चाहिए।

Read More: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम; आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ

बताया जा रहा है कि इस मूवमेंट की सोशल मीडिया फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है और लाखों युवा इससे जुड़ चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी इस ट्रेंड की चर्चा हो रही है। कई रिपोर्ट्स में इसे भारत के युवाओं की नाराजगी और डिजिटल एक्टिविज्म का नया चेहरा बताया गया है।

फिलहाल सैंटी शर्मा का बयान इंटरनेट पर नई बहस छेड़ चुका है। आने वाले दिनों में यह मामला और ज्यादा राजनीतिक और सोशल चर्चा का केंद्र बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें