| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

Pakistan में निकाह करने वाली सरबजीत कौर गिरफ्तार, आज हो सकती है India Deport

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के ननकाना साहिब में निकाह करने वाली भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर को उसके पति नासिर हुसैन के साथ पाकिस्तानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर को...

ADVERTISEMENT

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के ननकाना साहिब में निकाह करने वाली भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर को उसके पति नासिर हुसैन के साथ पाकिस्तानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर को आज भारत वापस भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।

सरबजीत कौर हाल ही में भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ ननकाना साहिब गई थी, लेकिन अचानक जत्थे से लापता हो गई थी। बाद में सामने आया कि उसने एक मुस्लिम युवक नासिर हुसैन से निकाह कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से यह भी पता चला कि निकाह से पहले सरबजीत कौर ने इस्लाम कबूल कर लिया था और अपना नाम नूर हुसैन रख लिया था।

डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरबजीत कौर को भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अली इमरान चाठा ने अपने अखबार नज़राना टाइम्स में इसकी पुष्टि की है। वहीं, भारतीय पत्रकार रविंदर सिंह रौबीन, जो इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, उन्होंने भी कहा है कि आज सरबजीत कौर के भारत लौटने की पूरी संभावना है।

इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (PSGPC) के अध्यक्ष और पंजाब प्रांत के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। सूत्रों के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो डिवीजन (IBD), ननकाना साहिब को गांव पेहरे वाली में इस दंपति की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद IBD की टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

2016 से ऑनलाइन संपर्क में थे दोनों

जांच में सामने आया है कि सरबजीत कौर और नासिर हुसैन की पहचान वर्ष 2016 में टिकटॉक के जरिए हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क बना हुआ था और उन्होंने कई बार वीजा के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन कानूनी और प्रक्रियात्मक कारणों से उन्हें अनुमति नहीं मिल पाई थी।

सूत्रों के मुताबिक, 4 नवंबर 2025 को नासिर हुसैन गुरुद्वारा जन्म स्थान, ननकाना साहिब पहुंचा था, जहां से वह सरबजीत कौर को लेकर पहले फारूकाबाद और फिर बुर्ज अत्तारी क्षेत्र में गया।

संवेदनशील बना मामला

धर्मांतरण, सीमा पार संबंधों और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं के कारण यह मामला भारत और पाकिस्तान—दोनों देशों में बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस पूरे प्रकरण में कानूनी कार्रवाई और निर्वासन की प्रक्रिया पाकिस्तान के कानून के तहत आगे बढ़ाई जा रही है।

Also read: फ्लाइट में पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक, चलेगा जागरूकता कैंपेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें

सर्दियों में लहसुन चाय से इम्यूनिटी बूस्ट करें RTI Kaise Kaam Karta Hai System Ke Andar Ka Process BSF में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू जानिए sugar free खाना खाने के क्या लाभ है NOC क्या prove करता है