| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

Philippines Earthquake: 6.7 की तीव्रता से भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 19 लोगों की मौत

Philippines Earthquake: फिलीपींस में मंगलवार रात 9:59 मिनट पर 6.7 की तीव्रता से भयंकर भूकंप आया और पूरे फिलीपींस को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक अक तक 19 लोगों की मौत...

ADVERTISEMENT
<span class="title-highlight-color">Philippines Earthquake:</span> 6.7 की तीव्रता से भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 19 लोगों की मौत

Philippines Earthquake: फिलीपींस में मंगलवार रात 9:59 मिनट पर 6.7 की तीव्रता से भयंकर भूकंप आया और पूरे फिलीपींस को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक अक तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल भी हुए है। इसके साथ ही कई एरिया में बिजली भी गुल बताई जा रही है और सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ है।

Philippines Earthquake का केंद्र रहा बोगो शहर

अक्सर देखा गया जब भी भूकंप आता है किसी एरिया में तो वह तबाही तो जरूर मचाता है। बीते दिन भूकंप ने अपनी दस्तक फिलीपींस शहर के बोगो एरिया को बनाया। भूकंप का केंद्र बोगो शहर से करीब 15 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, 5 किलोमीटर की गहराई पर आया।

फीलीपींस में आए भूकंप से हुई मौतों की सटीक जानकारी

अब तक सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक 19 लोगों की मौत बताई जा रही है। साथ ही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फीलीपींस में भूकंप का केंद्र बोगो शहर रहा जहां पर 13 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही उत्तरी सेबू के सैन रेमिगियों शहर में चार लोगों की मौत हुई है।

मेडू नगरपालिका में एक व्यक्ति की भी भी मौत हुई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। मेडू नगरपालिका में दो पुलों को भी भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि भूकंप से जहां सड़कों, पुलों का काफी नुकसान हुआ वहीं कुछ एरिया में बिजली भी प्रभावित रही। काफी मशक्कत के बाद बिजली को सुचारू कर दिया गया।

Philippines Earthquake 6.7 की तीव्रता से भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 19 लोगों की मौत

भूकंप आए तो क्या करें और क्या न करें, बरते सावधानी…

अक्सर देखने में आया है कि भूकंप की स्थिति में हमें क्या करना चाहिए लोग इस बात से अनजान होते हैं और अपनी जान गवां बैठते हैं, इसी को देखते हुए यहां बताया जा रहा है कि भूकंप आने से पहले और भूकंप के समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। जिससे अपनी और अपने आस-पास के लोगों की जान बचाई जा सकती है।

भूकंप आने पर जमीन पर लेट जाएं, किसी मजबूत मेज के नीचे छिपकर अपने सिर और गर्दन को हाथों से ढक ले और कंपन तक वहीं रुके। इसके साथ ही यदि आप बाहर हो घर से तो आप बिजली के तारों और इमरतों से दूरी बनाए रखे। यदि आप गाड़ी चला रहे हैं तो सुरक्षित स्थान पर रुकें। ये छोटी जानकारी है लेकिन यदि हम इनका भी पालन करते हैं तो हम काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। इसके अलावा यदि और भी जानकारी जानना चाहते हैं तो आप NDMA पर अच्छे से जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें

सर्दियों में लहसुन चाय से इम्यूनिटी बूस्ट करें RTI Kaise Kaam Karta Hai System Ke Andar Ka Process BSF में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू जानिए sugar free खाना खाने के क्या लाभ है NOC क्या prove करता है