| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

Punjabi Singer Rajveer Jawanda Death: 11 दिन वेंटिलेटर के बाद आखिर सिंगर राजवीर जवंदा ने दुनिया को कहा अलविदा

चंडीगढ़। Punjabi Singer Rajveer Jawanda Death की खबर ने गानों और बॉलीवुड की दुनिया में अचानक से एक कोहराम मचा दिया है। अभी-अभी सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक फोर्टिस अस्पताल की तरफ...

ADVERTISEMENT

चंडीगढ़। Punjabi Singer Rajveer Jawanda Death की खबर ने गानों और बॉलीवुड की दुनिया में अचानक से एक कोहराम मचा दिया है। अभी-अभी सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक फोर्टिस अस्पताल की तरफ से औपचारिक सूचना मिली की दोपहर करीब 12 बजे गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है।

बीते 11 दिनों से गायक वेंटिलेटर पर थे और हालत में कोई सुधार नहीं था। डॉक्टरों ने बताया कि जब गायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था उस समय रीढ़ की हड्डी और ब्रेन पर काफी चोट थी। जैसे ही जवंदा के प्रशंसकों की उसकी मौत की खबर मिली तो अस्पताल के बाहर भीड़ लगना शुरू हो गई। इसके मद्देनजर मोहाली फोर्टिस अस्पताल की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

बॉलीवुड दुनिया के साथ राजनीतिक गलियारे में भी शोक के बादल छा गए है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग, सिंगर प्रेम ढिल्लों सहित अन्य हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया पेज से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

27 सितंबर को हादसे में हुए थे घायल

गायक राजवीर जवंदा 27 सितंबर को बाइक राइडिंग करते समय बद्दी से शिमला जा रहे थे। इस बीच जब पिंजौर पहुंचे तो उनका एक्सीडेंट हो गया। घायल अवस्था में उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक भी हुआ। आखिर 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद गायक राजवीर जवंदा दुनिया को अलविदा कह गए।

राजवीर जवंदा की सोशल मीडिया पर अच्छी Fan Following

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का पंजाबी गानों में एक अच्छा नाम था। इसका अंदाजा उसकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग से ही लगाया जा सकता है। पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा इंस्टाग्राम पर 2.7M और केवल 2016 पोस्ट, यू-ट्यूब पर 981K और 281 वीडियो हैं। जवंदा जी अपनी प्रेरणा गुरदास मान और गुरु लल्ली खान को मानते थे। उनका प्रसिद गाने- कंगणी, पटियाला शाही पग, मुकाबला, केसरी झंडे, शौकीन, लैंडलॉर्ड और सरनेम है।

Punjabi Singer Rajveer Jawanda Biography

जैसे ही राजवीर जवंदा की मृत्यु की खबर फैली वैसे ही अब हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है। 35 वर्षीय राजवीर जवंदा का जन्म 1990 में पोंना गांव,तहसील जगराओं, जिला लुधियाना पंजाब में हुआ। सिख जट परिवार से संबंध रखते थे। इनके पित पंजाब पुलिस अधिकारी है। अगर शिक्षा की बात करें तो स्कूली और कॉलेजी की पढ़ाई उन्होंने जगराओं से ही की। पोस्ट ग्रेजुएशन पटियाला से हुई।

अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें Hindustan Ekta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें