| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, समुद्री डाकू के खौफनाक अवतार में प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस की नई अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘द ब्लफ’ का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर में प्रियंका एक बेहद क्रूर और निडर महिला...

ADVERTISEMENT

हॉलीवुड में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस की नई अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘द ब्लफ’ का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर में प्रियंका एक बेहद क्रूर और निडर महिला समुद्री डाकू के किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देती हैं।

Also Read: आज का राशिफल: 16 जनवरी 2026

ट्रेलर में प्रियंका के किरदार एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बॉडेन की पहली झलक सामने आई है। वह एक पाइरेट क्वीन के रूप में दिखाई देती हैं, जिनके शरीर पर जख्मों के निशान हैं और जो खून से सनी समुद्री लड़ाइयों में दुश्मनों से दो-दो हाथ करती नजर आती हैं। तलवारबाजी, आमने-सामने की भिड़ंत और समुद्र के बीच होने वाली हिंसक झड़पें ट्रेलर को बेहद रोमांचक बनाती हैं। प्रियंका का यह फियरलेस और इंटेंस एक्शन अवतार फैंस के बीच खासा चर्चा में है।

फिल्म की कहानी

‘द ब्लफ’ की कहानी पारंपरिक पाइरेट फिल्मों से अलग है। इसमें सत्ता, वफादारी और जिंदा रहने की जंग को केंद्र में रखा गया है। एर्सेल अपने नए जीवन और परिवार की रक्षा करना चाहती है, लेकिन उसका खतरनाक अतीत फिर से लौट आता है। पुराने साथियों की वापसी के बाद वह एक बार फिर हिंसक रास्ता अपनाने को मजबूर हो जाती है।

Also Read: दिल्ली में सर्दी बरकरार, तापमान 15 डिग्री; हवा बेहद खराब

रिलीज डेट

निर्माताओं ने ट्रेलर साझा करते हुए बताया कि ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। एक्शन, ड्रामा और डार्क ह्यूमर से भरपूर यह फिल्म एक दमदार समुद्री डाकू थ्रिलर मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें