| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

World Thinking Day 2024| आज का दिन इसलिए खास, जानें आज का इतिहास

World Thinking Day 2024| हर साल 22 फरवरी को वल्ड थींकिंग डे बनाया जाता है। इस दिन का अपने आप में खास महत्व है। खासकर से लड़कियों और युवा महिलाओं के बीच सिस्टरहुड और महिला...

ADVERTISEMENT

World Thinking Day 2024| हर साल 22 फरवरी को वल्ड थींकिंग डे बनाया जाता है। इस दिन का अपने आप में खास महत्व है। खासकर से लड़कियों और युवा महिलाओं के बीच सिस्टरहुड और महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने की कोशिश है।

वैसे तो आज का दिन सभी के लिए खास है क्योंकि हर आदमी अपने जीवन में सोचता ही रहता है। साइंस के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति 24 घंटे में 60 हजार के आस-पास विचार करता है जिसमें से अधिकतर नेगीटिव ही होते हैं।

Also read : World Organ Donation Day के दिन बचाएं एक जान जानिए कैसे

हर व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर चिंता में डूबा रहता है और वर्तमान को लेकर कभी भी सजग नहीं रहता है। या कहे कि कभी भी अपने वर्तमान जिंदगी को अच्छे से नहीं जीता है। अक्सर देखने में आया है कि यदि मनुष्य वर्तमान में अपना जीवन व्यतीत करें तो उसे चिंता भी बहुत कम होती है और उसके पास बीमारियां भी नहीं लगती है। दोस्तों World Thinking Day विश्व भर में लड़कियों और युवा महिलाओं की दोस्ती, भाईचारे और सशक्तिकरण को मजबूत करने का जश्न मनाता है।

इस दिन को मनाने का मुख्य लक्ष्य यही होता है कि कैसे महिलाओं के बंधन को मजबूत और सशक्त किया जा सके। यह दिन विश्व पटल पर लैंगिक समानता और महिलाओं के प्रति सद्भावना का एक मंच प्रदान करता है।

हर दिन को मनाने की कोई खास तारीख, उसको मनाने का लक्ष्य और उसके पीछे उसका इतिहास जुड़ा होता है। यहां हम जानने का प्रयास करेंगे कि आखिर यह दिन बनाने का सिलसिला कब से शुरू हुआ। इस दिन की थीम क्या है। क्या इस दिन को मनाने से लोगों में कुछ जागरूकता भी आई है या नहीं।

वर्ल्ड थींकिग डे का इतिहास| World Thinking Day History

हर साल फरवरी की 22 तारीख को विश्व भर में विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है। बात सन् 1926 की है जब एक न्यूयॉर्क में वर्ल्ड एसो. ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स का चौथा सम्मेलन था।

उस समय वहां पर मौजूद दुनिया भर के अलग- अलग देश के प्रतिनिधियों ने स्काउ्स एंड गाइड आंदोलन के संस्थापक के जन्मदिन को इस दिन मनाने का निर्णय लिया गया। तब से लेकर आज तक इसी दिन उनकी याद में विश्व चिंतन दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 10 मिलियन गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट्स के विकास के लिए धन जुटाने का भी एक प्रयास है जिससे उनके जीवन को भी बेहतर बनाया जा सके।

World Thinking Day Theme | विश्व चिंतन दिवस की थीम

हर डे किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है तो विश्व थींकिग डे की भी एक थीम है। हर साल इस दिन की अलग-अलग थीम होती है। इस बार हमारी दुनिया हमारा समृद्ध भविष्य ( Our World, Our Thinking Future) है जो लड़कियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। इसके साथ- साथ यह लैंगिक समानता, पर्यावरण संबंधी मुद्दों के साथ विश्व के अन्य मुद्दों की भी गहराई से पड़ताल करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें